रेप मामले में सुनवाई के बाद मां-बेटी में मारपीट, VIDEO:बेटी युवक से शादी पर अड़ी, पुलिस दोनों को थाने ले गई

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित प्रकाश चौक पर शुक्रवार को एक मां ने अपनी बेटी की सड़क पर पिटाई कर दी, जिसके बाद हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सिविल लाइन थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की गई। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मां-बेटी बुढ़ाना थाना क्षेत्र की निवासी हैं। बेटी ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसकी सुनवाई के लिए शुक्रवार को दोनों पक्ष कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट में युवक ने लड़की से शादी करने की बात कही और आरोप लगाया कि उसकी मां इस शादी के खिलाफ है। युवक की बात सुनने के बाद लड़की उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई। मां ने अपनी बेटी को कई घंटों तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद लड़की वहां से भागने लगी। मां ने बेटी को पकड़ लिया और सड़क पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस घटना को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रकाश चौक पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने तुरंत सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और दोनों मां-बेटी को सिविल लाइन थाने ले गई। पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *