रामपुर में बाइक सवार युवक की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, मामले की जांच मे जुटी पुलिस

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

शाहबाद में शुक्रवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक अपने भाई की शादी की दावत देकर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मृतक की पहचान बदायूं जिले के गांव जमालपुर निवासी 25 वर्षीय लोकेश पुत्र ओम प्रकाश के रूप में हुई है। लोकेश अपने भाई की शादी की दावत देने के लिए शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नवाबपुरा और लश्करगंज गांवों में आया था। उसके भाई का विवाह 3 दिसंबर को होना था। शुक्रवार देर शाम लोकेश लश्करगंज से दावत देकर मुरादाबाद में अपनी रिश्तेदारी में दावत देने के लिए निकला था। शाहबाद-चंदौसी रोड स्थित हिम्मतपुर मोड़ के पास पहुंचने पर एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक की पत्नी अपने चारों बच्चों और अन्य परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचे। मृतक लोकेश का शव देखते ही परिजन में चीखपुकार मच गई।पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी।पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *