खालसा इंटर कॉलेज के सभागार में जर्नलिज्म विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मीडिया प्रभारी शैलजा सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पत्रकारिता के महत्व और सिद्धांतों के बारे में बताया। शैलजा सिंह चौहान ने कहा कि एक सफल पत्रकार बनने के लिए सच बोलने और सच जानने का साहस सबसे बड़ी शर्त है। उन्होंने जोर दिया कि निडरता ही निष्पक्ष पत्रकारिता की असली ताकत होती है। उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए पत्रकारिता में ईमानदारी, निष्पक्षता, समसामयिक घटनाओं की जानकारी और शब्दों के सही उपयोग को बेहद महत्वपूर्ण बताया। आत्मविश्वास बढ़ाने के सुझाव दिया उन्होंने पत्रकारिता में रुचि रखने वाले युवाओं से भीड़ से अलग हटकर कुछ नया करने और अपनी पर्सनालिटी को निखारने की अपील की। छात्रों को आत्मविश्वास बढ़ाने के सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कम से कम दस मिनट दर्पण के सामने खड़े होकर किसी भी विषय पर खुद से बात करें। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से अखबार पढ़ने, खबरें देखने, कहानियाँ सुनने और पब्लिक स्पीकिंग की आदत विकसित करने की सलाह दी। छात्रों ने जर्नलिज्म से जुड़े कई सवाल पूछे शैलजा सिंह ने सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग को लेकर छात्रों को सजग रहने और इसका सकारात्मक उपयोग करने की बात कही। कार्यशाला के दौरान छात्राओं कंचन पांडेय और मोनिका ने जर्नलिज्म से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया।इस अवसर पर पत्रकार नब्या रिज़वी और दीवाक्षिता शुक्ला ने जानकारी दी कि प्रधान संपादक स. चरनप्रीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में आगामी 17 जनवरी को अंग्रेजी साप्ताहिक ‘इण्डि टाइम्स कवरेज’ लॉन्च होने जा रहा है। कॉलेज के प्रधानाचार्य स. वीरेन्द्र सिंह ने मीडिया को लोकतंत्र की सशक्त आवाज बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया ही वह माध्यम है जिसके जरिए समाज अपनी समस्याएँ शासन-प्रशासन तक पहुँचाता है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने समाचार पत्र की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
खालसा इंटर कॉलेज में जर्नलिज्म कार्यशाला:शैलजा सिंह चौहान ने छात्रों को पत्रकारिता के गुर सिखाए
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
