धान का अवैध परिवहन रोकने 24 घंटे होगी वाहनों की जांच

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बलरामपुर | शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए जिले में धान खरीदी प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। पारदर्शी व्यवस्था और अवैध धान परिवहन पर रोकथाम को लेकर प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने प्रशासनिक अमले को मुस्तैदी से काम करने के निर्देश देते हुए झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमाओं पर सतत निगरानी रखने को कहा है। कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, नायब तहसीलदार, उड़नदस्ता दल और नोडल अधिकारी सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे हैं। नाकों और चेक पोस्टों पर पुलिस व राजस्व अमले द्वारा 24 घंटे वाहन जांच की जा रही है, ताकि कोई व्यापारी या बिचौलिया अवैध रूप से धान का परिवहन न कर सके। अपर कलेक्टर आरएन. पांडेय ने धनवार स्थित अंतरराष्ट्रीय नाके का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी, खनिज और आरटीओ नाके की रसीद पुस्तिकाओं की जांच के साथ कर्मचारियों की हाजिरी का सत्यापन किया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *