30 नवंबर तक बढ़ाई गई लखनऊ-दुधवा बस सेवा:पायलट प्रोजेक्ट को यात्रियों की बढ़ती मांग पर नवंबर भर बढ़ाया गया, सिर्फ 487 रुपये में मिलेगी एसी बस यात्रा

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ से दुधवा नेशनल पार्क घूमने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए पर्यटन विभाग की ओर से राहत भरी घोषणा की गई है। चार नवंबर को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई लखनऊ-दुधवा विशेष बस सेवा को अब पूरे नवंबर महीने तक बढ़ा दिया गया है। आगामी छुट्टियों और बढ़ती पर्यटक संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, जिससे अब यात्री 30 नवंबर तक मात्र 487 रुपये में कैसरबाग बस स्टेशन से दुधवा पहुँच सकेंगे। पायलट प्रोजेक्ट को मिली बड़ी सफलता लखनऊ-दुधवा विशेष एसी बस सेवा शुरुआत में सिर्फ कुछ दिनों के लिए चलाई गई थी। लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या, सकारात्मक प्रतिक्रिया और पर्यटन सीजन को देखते हुए यूपी पर्यटन विभाग और यूपीएसआरटीसी ने सेवा को पूरे नवंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया। इससे विशेष रूप से उन पर्यटकों को फायदा मिलेगा जो छुट्टियों में कम बजट में यात्रा करना चाहते हैं। कैसरबाग से दुधवा तक आसान और आरामदायक सफर कैसरबाग बस स्टेशन से दुधवा नेशनल पार्क के लिए यह सीधी एसी बस सेवा यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक सफर प्रदान कर रही है। गर्मियों के अंत और सर्दियों की शुरुआत में दुधवा जाने वालों की संख्या बढ़ जाती है, इसलिए बस सेवा का विस्तार यात्रियों के लिए समय और पैसों दोनों की बचत करेगा। दुधवा की जैव विविधता बन रही बड़ी वजह पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि दुधवा क्षेत्र अपनी प्राकृतिक धरोहर और वन्यजीव संरचना के लिए देश भर में प्रसिद्ध है। उन्होंने बताया कि दुधवा के तराई क्षेत्र में—बाघ, एक सींग वाला गैंडा, एशियाई हाथी, बारहसिंगा, घड़ियाल और 450 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातिया​​​​ पाई जाती हैं, जो इसे भारत के सबसे समृद्ध वन्यजीव आवासों में शामिल करती हैं। घने जंगल, विशाल घास के मैदान और पानी से भरपूर इलाके दुधवा को एक जीवंत और संरक्षित प्राकृतिक स्थल बनाते हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *