बरेली में महिला ने ससुराल वालों पर कराई FIR:दहेज के लिए उत्पीड़न करने का लगाया आरोप

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, अवैध संबंध और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने अपनी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वालों का व्यवहार उसके प्रति लगातार उत्पीड़न भरा था। विवाहिता के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही सास, ननद और पति ने दहेज में 20 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। पति उस पर मायके का मकान बेचकर हिस्सा लाने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की जाती थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का कंपनी की एचआर से अवैध संबंध है और वह उससे अश्लील बातचीत करता था। आरोप है कि जब पति कंपनी के काम से उदयपुर गया था, तब वह एक महिला मित्र के साथ होटल में ठहरा था। विवाहिता के पास इसका एक वीडियो भी मौजूद है। जब विवाहिता ने वीडियो कॉल पर पति से इस बारे में पूछा, तो उसने उसे पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद भी जब उसने विरोध किया, तो सास ने उससे मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला अपने मायके बरेली आ गई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति, सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *