आगरा में कारोबारी के घर में घुसे 4 बदमाश:नकली पिस्टल के बल पर पत्नी को बंधक बना लूट की कोशिश, लोगों ने दो को पकड़ा

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के नेहरू एंक्लेव में शुक्रवार रात को हार्डवेयर कारोबारी रजव वर्मा के घर में नकली पिस्टल लेकर 4 बदमाश घुस गए। घर में मौजूद कारोबारी की पत्नी को पकड़ लिया। शोर मचाने पर सिर पर पिस्टल से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। मुंह पर टेप लपेटकर बांध दिया। इसी बीच कारोबारी की बहन बाहर निकलकर शोर मचा दिया। इसके बाद कॉलोनी के लोग आ गए। दो बदमाशों को दबोच लिया।
घटना रात करीब 9 बजे की है। कारोबारी रजत वर्मा के घर पर पत्नी पूनम वर्मा और बहन मुस्कान ही मौजूद थीं। उनके घर के बाहर तीन दुकानें है। पूनम वर्मा गेट पर ही थीं। तभी 4 बदमाश आए। दो के हाथ में नकली पिस्टल और दो के हाथ में चाकू थे। दो बदमाशों ने आते ही उन्हें पकड़ लिया। शोर मचाने पर उनके सिर में बट मार कर घायल कर दिया। दूसरे बदमाश ने मुंह और हाथ पर टेप लपेट दिया। इसके बाद घर में खींच कर ले गए। कमरे में रखी अलमारी की चाबी बदमाश मांगने लगे। न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
उस समय कारोबारी की बहन मुस्कान रसोई में थी। उसने भाभी को बंधक बनाते हुए देख लिया। वो सीधे घर से बाहर निकली और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। घर के अंदर गए। बदमाश पिस्टल दिखाते हुए भागने का प्रयास करने लगे। लोगों ने बदमाशों पर पथराव कर दिया। इसके बाद दो चोरों को पकड़ लिया। दो आरोपी भागने में सफल रहे। पकडे़ गए बदमाशों की जमकर पिटाई लगाई। सूचना पर पुलिस भी आ गई। दोनों कमरों में फर्श पर बिखरा था खून
बदमाशों ने पूनम के सिर में तमंचे की बट से प्रहार किया था। जिससे उनके कपड़ों के अलावा दोनों कमरे के फर्श में खून बिखरा हुआ था। जिसे देखकर स्वजन दहशत में आ गए थे। बदमाशों द्वारा पूनम को घसीटने के निशान कमरों के फर्श पर बने थे।व् तमंचे के बावजूद बिना डरे घर से निकली मुस्कान
मुस्कान ने बताया कि बदमाशों के हाथ में तमंचे थे। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी, वह समझ गई थीं कि बदमाशों की नजर उन पर पड़ते ही उनका भी वही हाल करेंगे। उन्होंने रसोई से सीधे बाहर कमरे की ओर दौड़ लगा दी। बाहर गेट पर मौजूद बदमाश उन्हें आता देख हक्का बक्का थे। वह उन्हें दबोचते इससे पहले ही उन्होंने शोर मचाना शुंरू कर दिया। कालोनी के लोग खाना खाकर वहां टहल रहे थे। वह तत्काल उनके घर पर जुट गए।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *