मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक शेखर सिंह की मौत हो गई। रतनपुरा खोहियापुर नाला पुल से एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। यह घटना देर रात करीब 12:30 बजे हुई। मृतक शेखर सिंह रतनपुरा ब्लॉक के नगवा गांव के रहने वाले थे। वह बारात में कुछ लोगों को सिद्धिविनायक मैरिज हॉल, रतनपुरा में छोड़ने के बाद अपने घर की ओर जा रहे थे। दोबारा लौटते समय यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। पुल से टकराने के बाद वाहन हवा में उछलकर नाले में जा गिरा, जिससे शेखर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शेखर सिंह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। घटना की सूचना मिलने पर हलधरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच में जुट गई है। स्थानीय निवासी बुद्धिराज ने बताया कि उन्हें सुबह इस दुर्घटना के बारे में पता चला। तस्वीरें देखिए… खबर अपडेट की जा रही है…..
पुल रेलिंग तोड़कर हवा में उड़ती कार नाले में गिरी…VIDEO:मऊ में युवक की मौत, शादी समारोह से परिजनों को घर पहुंचाकर लौट रहा था
📅 Published: November 22, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
