लापता युवक का शव हाईवे किनारे मिला:शादी में शामिल होने घर से निकला था, 12 नवंबर से लापता था

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बहराइच के रानीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक का शव शुक्रवार को बहराइच-नानपारा मार्ग पर झाड़ियों में मिला। युवक की पहचान राणा प्रताप के रूप में हुई, जो दस दिन पहले घर से शादी समारोह में शामिल होने निकला था। राणा प्रताप 12 नवंबर को मोतीपुर थाना क्षेत्र के लौकहा गांव में एक शादी में शामिल होने के लिए घर से निकला था। वह न तो शादी में पहुंचा और न ही घर लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश के बाद रानीपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने बहराइच-नानपारा मार्ग पर झाड़ियों में एक शव देखा। सूचना मिलने पर रामगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की। परिजनों को सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *