लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 22 नवंबर 2025 की सुबह करीब 7 बजे हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक की पहचान अजय उर्फ मजनू के रूप में हुई है, जो वजगिहा गांव का निवासी था। उसके चचेरे भाई रामजीत पुत्र अवधराम ने पुलिस को बताया कि 22 नवंबर की सुबह करीब 1 बजे उसने अजय के परिजनों के रोने की आवाज सुनी। रामजीत और मोहल्ले के अन्य लोग जब अजय के घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि अजय ने घर की छत में लगे लोहे के कड़े से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। सूचना मिलने पर नगराम थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया। मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
नगराम में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:चचेरे भाई ने दी सूचना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
📅 Published: November 22, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
