बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के बूढपुर गांव में खेत की जुताई करते समय एक किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बूढपुर गांव निवासी किसान जयवीर अपने खेत में गेहूं की बुवाई के लिए जुताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पास के एक गहरे खेत में जा गिरा और पलट गया। जयवीर ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसी किसानों ने तुरंत घटना की सूचना जयवीर के परिजनों को दी। ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद जयवीर के शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। मृतक किसान के दो बेटे हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
बागपत में ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत:खेत की जुताई करते समय पलटने से हुआ हादसा, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
📅 Published: November 22, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
