भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट आज से गुवाहाटी में खेला जा रहा है। बरसापारा स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। भारतीय टेस्ट कैप्टन शुभमन गिल नहीं खेल रहे। उनकी जगह ऋषभ पंत कप्तानी कर रहे है। टी-ब्रेक तक साउथ अफ्रीका ने एक विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। रायन रिकेल्टन नाबाद लौटे। ऐडन मार्करम को बुमराह ने बोल्ड किया। साउथ अफ्रीका कोलकाता टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। टीम इंडिया पर घरेलू कंडीशन में 13 महीने के अंदर दूसरी बार क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। पिछले साल न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से टेस्ट सीरीज हराई थी। साउथ अफ्रीका को भारत में आखिरी सीरीज जीत 25 साल पहले मिली थी। शुभमन गिल इंजरी के कारण नहीं खेल सकेंगे, उनकी जगह ऋषभ पंत भारत की कप्तानी करेंगे। मैच की स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुस्वामी।
IND vs SA दूसरा टेस्ट, टी-ब्रेक तक साउथ अफ्रीका 82/1:बुमराह ने पहले सेशन की आखिरी बॉल पर मार्करम को बोल्ड किया; रिकेल्टन नाबाद
📅 Published: November 22, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
