सिद्धार्थनगर का हाजरा हत्याकांड… छप्पर से मिले धुले कपड़े:पति का बयान शक के दायरे में, एक पत्नी छोड़ गई, 2015 में की थी दूसरी शादी

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना क्षेत्र के बोकनार गांव में 30 वर्षीय हाजरा की संदिग्ध मौत अब हत्या की गुत्थी बन गई है। शुक्रवार रात नहर किनारे अपनी झोपड़ी में वह खून से लथपथ मिली थीं। उनके सिर पर गहरी चोट के निशान थे और घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने शुरुआत से ही इसे संदिग्ध मामला माना था। इस मामले में हाजरा के पति कमरुद्दीन का बयान जांच के घेरे में है। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस के पहुंचने से पहले ही कमरुद्दीन मौके पर रोते हुए बार-बार कह रहा था कि वह गेहूं पिसवाने बाजार गया था। वापस लौटने पर उसने अपनी पत्नी हाजरा को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा पाया। हत्या के समय पति कहां था, उठ रहे सवाल कमरुद्दीन की बेचैनी और घबराहट ने ग्रामीणों का ध्यान खींचा। पुलिस भी उसके इस बयान पर विशेष ध्यान दे रही है। हत्या के समय कमरुद्दीन कहां था, वह कितनी देर बाहर रहा और किससे मिला, ये सभी पहलू अब जांच का हिस्सा बन गए हैं। पुलिस को रात में तलाशी के दौरान एक महत्वपूर्ण सुराग मिला। झोपड़ी के छप्पर से एक धोया हुआ पैंट और शर्ट बरामद किया गया है। सूत्रों के अनुसार, ये कपड़े पुरुष के हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के दौरान इन्हें पहना गया था और बाद में जल्दबाजी में धोकर छिपा दिया गया। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन जांच टीम इन कपड़ों पर विशेष ध्यान दे रही है। कमरुद्दीन की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी पुलिस के लिए कई सवाल खड़े कर रही है। उसकी पहली शादी 2012 में हुई थी, जिससे एक बेटी है। 2015 में उसकी पहली पत्नी बेटी को लेकर उसे छोड़कर चली गई थी। अब उसकी दूसरी पत्नी हाजरा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है, जिससे पुलिस विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *