रायबरेली में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा:₹25 हजार नकद समेत सवा दो लाख के जेवर ले गए, रात 2 बजे वारदात

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। बाबू खेड़ा मजरे अटरा गांव में हुई इस घटना में चोरों ने लगभग 2 लाख रुपए के जेवरात और 25 हजार रुपए नकद चुरा लिए। पीड़ितों में से एक रिंकू पुत्र बैजनाथ ने बताया कि चोर उनके घर में पीछे से छत के रास्ते घुसे। उन्होंने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर लगभग 2 लाख रुपए के आभूषण और 25 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। यह घटना देर रात करीब 2 बजे हुई। रिंकू ने बताया कि उनकी मां गांव के बाहर दूसरे मकान में रहती हैं और बीमार होने के कारण वह शुक्रवार शाम को उनके साथ रुक गए थे। सुबह जब वह अपने घर लौटे तो सामान बिखरा देखकर दंग रह गए। उन्होंने यह भी बताया कि आमतौर पर उनके भाई इसी कमरे में सोते थे, लेकिन मां की तबीयत खराब होने के कारण वे भी उनके साथ दूसरे कमरे में चले गए थे। इस चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *