आगरा के शमशाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार रात रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। आशंका है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। घटना की सूचना शनिवार रात करीब 2:28 बजे शमशाबाद के स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि शमशाबाद से आगरा की ओर नगला भिक्की गांव के पास पोल संख्या 1349/07-08 के बीच रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मृतक के दाहिने हाथ पर ‘घूरेलाल’ लिखा हुआ है। सूचना मिलते ही शमशाबाद थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सैनी ने बताया कि शव को कानूनी कार्रवाई के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल शव की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव की तस्वीरें ली गई हैं और स्थानीय लोगों तथा आसपास के क्षेत्रों में फोटो के जरिए पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना से रेलवे यातायात में कोई बाधा नहीं आई है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
आगरा में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव:ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
📅 Published: November 22, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
