हत्या से पहले दूल्हे के भाई को मिली थी धमकी:फोन पर कहा- चार खून किए हैं, पांचवां तुम्हारा होगा

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर गांव में एक युवक की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। मृतक अनीश के बड़े भाई शोएब को हत्या से कुछ दिन पहले फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी। शोएब ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए बताया कि उनके छोटे भाई के वलीमे के दिन एक अनजान नंबर से लगातार कॉल आ रही थी। शादी में व्यस्त होने के कारण पहले तो उन्होंने फोन नहीं उठाया, लेकिन कई बार कॉल आने पर उन्होंने उठाया। फोन करने वाले ने उनके छोटे भाई अनीश का नंबर मांगा। जब शोएब ने पूछा कि वह कहां से बोल रहा है, तो उसने खुद को दिल्ली से बताया और कहा कि अनीश को मुंबई में अच्छी जगह काम दिलवाना है। शोएब ने जब कहा कि उसके पास अनीश का नंबर होना चाहिए, तो उसने फोन फॉर्मेट होने का बहाना बनाया। नंबर न देने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और धमकी देते हुए कहा, ‘मैंने चार खून किए हैं, पांचवां तुम्हारा होगा।’ शोएब का पूरा यकीन है कि यह कॉल उनके भाई के हत्यारे ने ही की थी। मृतक की मां सहित अन्य परिजनों ने बेटे के हत्यारों को फांसी से कम सजा न देने की मांग की है। उन्होंने इस मामले में बुलडोजर कार्रवाई की भी मांग की है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *