रायबरेली में एक नाबालिग छात्रा की मोटरसाइकिल की टक्कर से मौत हो गई। छात्रा ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रही थी। पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना डीह थाना क्षेत्र के महेशपुर के पास हुई। मृतका की पहचान मधुकरपुर निवासी राम मिलन यादव की 14 वर्षीय पुत्री पलक यादव के रूप में हुई है। पलक मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा थी और परशदेपुर के एनएच पब्लिक स्कूल से ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी। टक्कर लगने से पलक गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल सलोन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रतापगढ़ जनपद के उदयपुर थाना क्षेत्र के बड़हुआ निवासी मोटरसाइकिल चालक मुकेश सरोज को हिरासत में लिया है। चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने बताया कि चालक नशे में था। मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो मौके से फरार हो गए। छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
रायबरेली में बाइक की टक्कर से छात्रा की मौत:साइकिल से ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी कक्षा 9 की पलक, चालक गिरफ्तार
📅 Published: November 22, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
