मेरठ में स्कूटी के पॉर्ट्स लेकर भागा बदमाश:लॉक तोड़कर गाड़ी ले जाना चाहता था, सीसीटीवी फुटेज से तलाश

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में बदमाश स्कूटी का पार्ट्स चोरी करके भाग गया। वह गाड़ी का लॉक तोड़कर उसे ले जाना चाहता था लेकिन लॉक नहीं खोल पाया। उसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना वर्धमान प्लाजा, गढ़ रोड की गैलरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला नेहरू नगर निवासी भास्कर पुत्र वीरेंद्र सिंह वर्धमान प्लाजा स्थित जेन्स ड्रग्स कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को उन्होंने अपनी स्कूटी पार्क की थी। रात के अंधेरे में एक चोर प्लाजा की गैलरी में पहुंचा और स्कूटी चोरी करने का प्रयास किया। काफी देर तक लॉक तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुआ, तो उसने स्कूटी की हेडलाइट, इंडिकेटर और अन्य कीमती पार्ट्स उखाड़ लिए और फरार हो गया। चोरी की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित भास्कर ने फुटेज के साथ अज्ञात चोर के खिलाफ नौचंदी थाने में तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *