कासगंज में डंपर पर गेट गिरा, ड्राइवर की मौत:वंशी गांव के मुख्य गेट को क्रॉस करते समय हादसा; क्रेन से निकाला शव

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा क्षेत्र में शनिवार को एक हादसा हुआ। वंशी गांव के मुख्य गेट में डम्पर फंसने से गेट उस पर गिर गया, जिससे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बदायूं के शिसोरा निवासी जगवीर (पुत्र मदन लाल) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जगवीर सुबह राधा रानी भट्टे से मिट्टी डालकर डम्पर लेकर गांव की ओर लौट रहा था। वंशी गांव के प्रवेश द्वार के पास डम्पर की ऊंचाई का सही अनुमान न लगने के कारण वह गेट में उलझ गया। इसके परिणामस्वरूप, भारी-भरकम गेट सीधे ड्राइवर के केबिन पर आ गिरा। हादसे के बाद शव गेट और डंपर के बीच बुरी तरह फंस गया था। उसे निकालने के लिए क्रेन, जेसीबी और हाइड्रा मशीनों का उपयोग करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिढ़पुरा और गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस, तहसीलदार रामनयन, और सीओ पटियाली संदीप वर्मा मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *