अब ट्रेनों का आरक्षण चार्ट ऑटोमैटिक होगा तैयार:सीट अवेलेबिलिटी की मिलेगी सटीक जानकारी, यात्रियों को होगा फायदा

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गोरखपुर से अन्य शहरों के लिए यात्रा करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय रेलवे ने आरक्षण प्रणाली को समयबद्ध और पूरी तरह स्वचालित बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब यदि कोई ट्रेन निर्धारित समय से आठ घंटे पहले तक पहला आरक्षण चार्ट मैनुअली तैयार नहीं करती, तो सिस्टम उसे ऑटोमैटिक तैयार कर देगा। रेलवे बोर्ड ने 18 नवंबर को सभी जोनल रेलवे को यह नई व्यवस्था तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं। पहले चार्ट की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑटोमेटेड सुबह पांच बजे से दोपहर दो बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों का पहला आरक्षण चार्ट पिछली रात नौ बजे तक सिस्टम द्वारा ऑटोमैटिक तैयार हो जाएगा। रेलवे ने चार्ट जारी करने के पुराने समय को ही बरकरार रखते हुए प्रक्रिया को अधिक सुचारु बनाया है। दूसरा आरक्षण चार्ट 15 मिनट पहले ही बनेगा द्वितीय यानी अपडेट आरक्षण चार्ट जारी करने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह चार्ट ट्रेन के छूटने से 15 मिनट पहले ऑटोमैटिक बन जाएगा, ताकि करेंट काउंटर और IRCTC वेबसाइट से खाली बर्थ की बुकिंग यात्रियों को तुरंत मिल सके। आठ जुलाई से मैनुअल चार्टिंग व्यवस्था लागू है, लेकिन चार्ट समय पर न बनने की शिकायतें लगातार बढ़ रही थीं। विभिन्न स्टेशनों पर वाणिज्य विभाग और आरक्षण कार्यालयों के कर्मचारियों को लगातार 24 घंटे तक अतिरिक्त ड्यूटी करनी पड़ रही थी। बढ़ती शिकायतों के चलते रेलवे बोर्ड ने चार्टिंग प्रक्रिया को स्वचालित करने का फैसला लिया है। CRIS को सॉफ्टवेयर अपडेट देने का आदेश रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों (PCCM) को नई व्यवस्था लागू करने के स्पष्ट निर्देश भेजे हैं। साथ ही CRIS को सॉफ्टवेयर में बदलाव कर सभी जोनों को अपडेट देने का आदेश दिया है। नई व्यवस्था में PCCM को यह भी अधिकार दिया गया है कि वे विशेष परिस्थितियों में आठ घंटे से कम समय में भी पहला आरक्षण चार्ट तैयार करा सकें। दूरस्थ स्टेशनों के चार्ट भी अब ऑटोमैटिक तैयार हो जाएंगे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *