हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से 10.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। व्यापारी ने व्यवसाय बढ़ाने के नाम पर यह रकम उधार ली थी, लेकिन तय समय पर वापस नहीं की। पीड़ित ने जब अपने पैसे मांगे, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, कोठी सादक अली निवासी अमित कौशिक ‘अमित ट्रेडर्स’ नाम से पेपर ट्रेडिंग का व्यवसाय करते हैं। इसी सिलसिले में उनकी मुलाकात हरिद्वार के सूरज शर्मा से हुई, जो ‘क्लासिक इंटरप्राइजेज’ नामक फर्म चलाते हैं। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए 10.50 लाख रुपए उधार मांगे पुराने परिचय और आपसी विश्वास के चलते सूरज शर्मा ने अमित से अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए 10.50 लाख रुपए उधार मांगे। आरोपी सूरज शर्मा ने अमित को तीन महीने के भीतर पूरी रकम लौटाने का वादा किया था। उसने यह भी कहा था कि वह अमित की फर्म को लगातार पेपर ट्रेडिंग का काम देगा। रकम लेते समय सूरज ने सुरक्षा के तौर पर एक चेक भी अमित को दिया था। उधार की मियाद 27 मई 2025 को पूरी हो गई। जब अमित ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। जून में उसने कुछ दिनों में पैसे लौटाने का आश्वासन दिया। पता चलने पर कार्रवाई की मांग अमित ने आरोपी द्वारा दी गई तारीख पर बैंक में चेक लगाया, लेकिन पता चला कि सूरज ने भुगतान रोक दिया था। जब अमित ने इसका विरोध किया और पैसे मांगे, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित अमित कौशिक ने बताया कि इस धोखाधड़ी और धमकी के कारण वह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के आदेश पर हरिद्वार निवासी सूरज शर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
व्यापारी से 10.50 लाख की धोखाधड़ी:हापुड़ में उधार की रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी
📅 Published: November 22, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
