शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को 200 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। ओसीएफ ग्राउंड पर होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रभारी मंत्री, वित्त मंत्री और सहकारिता मंत्री के इसमें शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में किसी भी तरह की धोखाधड़ी रोकने के लिए प्रशासन ने पहली बार बायोमेट्रिक फेस ऑथेंटिकेशन की व्यवस्था की है। वर-वधू को पंडाल में प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक फेस ऑथेंटिकेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही विवाह की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। विवाह संपन्न होने के बाद प्रत्येक जोड़े के खाते में 60 हजार रुपये भेजे जाएंगे। 25 हजार रुपये का विवाह के बाद इस्तेमाल होने वाला सामान दिया जाएगा, जबकि शेष राशि विवाह कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर खर्च की जाएगी। सीडीओ अपराजिता सिंह ने सभी जोड़ों से अपील की है कि वे अपना आधार कार्ड साथ लेकर आएं। बायोमेट्रिक फेस ऑथेंटिकेशन के लिए आधार कार्ड आवश्यक होगा। कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं और विधानसभावार जोड़ों को बैठाने की व्यवस्था की गई है। खाने की व्यवस्था भी की गई है, जिसकी तैयारी एक दिन पहले से शुरू हो चुकी है।
शाहजहांपुर में 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह:बायोमेट्रिक फेस ऑथेंटिकेशन के बाद होगी शादी, सीडीओ बोले- जोड़े आधार लेकर आएं
📅 Published: November 22, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
