बाराबंकी के कोतवाली टिकैतनगर क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। बारिनबाग के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 7 वर्षीय अरहम की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान टिकवामऊ निवासी अरहम (7 वर्ष) पुत्र बड़े हजरत के रूप में हुई है। हादसे में खेतासराय निवासी आमिर (15 वर्ष) पुत्र आज़म गंभीर रूप से घायल हो गया। उनके साथ अलियाबाद निवासी कैफ (13 वर्ष) भी मौजूद था। तीनों बच्चे टिकवामऊ मदरसा में पढ़ते हैं। वे गाड़ी संख्या UP 32 MT 3455 से किसी काम से बारिनबाग बाजार आए थे, तभी यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही टिकैतनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अरहम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। गंभीर रूप से घायल आमिर को अस्पताल में भर्ती कराकर उसका उपचार शुरू कर दिया गया है।
बाराबंकी में 7 वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला:एक अन्य किशोर गंभीर घायल; मदरसा से लौटते समय हुए हादसे का शिकार
📅 Published: November 22, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
