बीएसएफ जवान को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई:औरैया में सड़क हादसे में हुआ था निधन, सुपुर्द-ए-खाक किया

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

औरैया: छत्तीसगढ़ के दुर्ग कोंडल स्थित 178वीं बटालियन में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर तैनात बीएसएफ जवान हलीम खां (55 वर्ष) का शुक्रवार को स्कूटी दुर्घटना में निधन हो गया। वे अपने बेटे की शादी के लिए छुट्टी लेकर फफूँद नगर स्थित अपने घर आए हुए थे। यह घटना उस समय हुई जब हलीम खां अपनी साली अफसाना को स्कूटी पर बैठाकर औरैया जा रहे थे। नगर के मुरादगंज तिराहे के पास उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। शनिवार सुबह स्थानीय कब्रिस्तान में पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद जवान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। लखनऊ से बीएसएफ की 86वीं बटालियन के एएसआई नरेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची गार्ड टीम ने बिगुल बजाकर और हवाई फायरिंग कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शहीद के पार्थिव शरीर को तिरंगा ओढ़ाकर अंतिम सलामी दी गई। उनकी तैनाती स्थल छत्तीसगढ़ की 178वीं बटालियन से हेड कांस्टेबल सरदार भगत सिंह गौर भी विशेष रूप से फफूंद पहुंचे और गार्ड ऑफ ऑनर में शामिल हुए। शहीद जवान की अंतिम यात्रा के दौरान घर से लेकर कब्रिस्तान तक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान परिजनों, रिश्तेदारों और नगरवासियों की आँखें नम थीं। हलीम खां अपने इकलौते पुत्र की शादी की तैयारियों के लिए ही छुट्टी पर घर आए थे। हालांकि, उनका पुत्र लगभग दस दिन पहले एक मामले में जेल चला गया था। परिजनों ने उसे पिता के जनाजे में शामिल कराने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन वह जेल से बाहर नहीं आ सका।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *