बारात में न बुलाने पर व्यक्ति ने पी कीटनाशक दवा:हालत गंभीर, इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अयोध्या में एक व्यक्ति ने कीटनाशक नाशक दवा पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। बारात में न बुलाए जाने की बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। गंभीर हालत में उसे कुमारगंज के सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघमऊ बड़हरिया पुरवा गांव निवासी रामदयाल चौरसिया पुत्र विजयी ने शनिवार दोपहर बाद यह खरपतवार नाशक दवा पी ली। उनके बड़े भाई भगवानदीन और बेटे सुभाष चौरसिया ने बताया कि परिवार में एक शादी थी और बारात जानी थी। रामदयाल को कम सुनाई देता है, जिसके कारण उन्हें लगा कि उन्हें बारात में शामिल होने के लिए नहीं कहा गया। इसी बात से नाराज होकर रामदयाल ने खरपतवार नाशक दवा का सेवन कर लिया। परिवार के सदस्यों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। कुमारगंज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बेटे सुभाष चौरासिया ने बताया कि घर में रखी खरपतवार नाशक दवा की बोतल से उन्होंने लोटे में निकालकर दवा पी ली थी। परिवार के सभी सदस्यों का निमंत्रण था, लेकिन कम सुनने के कारण उन्हें गलतफहमी हो गई थी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *