बुलेट की टक्कर से मजदूर घायल:मैनपुरी-करहल मार्ग पर हादसा, जिला अस्पताल में भर्ती

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मैनपुरी-करहल मार्ग पर एक तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा कल की मढैया के पास हुआ। घायल मजदूर को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करहल निवासी करण सिंह मजदूरी करने के बाद सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि करण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल करण सिंह को तुरंत जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया। उनके परिवार को भी घटना की सूचना दे दी गई है। करण सिंह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस हादसे में उनके हाथ में गंभीर चोट लगी है, जिससे अब उनके लिए काम करना मुश्किल हो जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *