महोबा में आयुष्मान केंद्र पर ड्यूटी गई युवती लापता:परिजनों ने चार युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया, दो दिन से सोनम का सुराग नहीं

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

महोबा के कुलपहाड़ क्षेत्र से एक युवती दो दिन से लापता है। परिजनों ने चार युवकों पर कार से उसका अपहरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अनहोनी की आशंका जताई और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह घटना महोबा जिले के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र की है। रागोलिया बुजुर्ग आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर गई युवती सोनम 19 नवंबर से लापता है। परिजनों का आरोप है कि 19 नवंबर की सुबह कुलपहाड़ नगर के चार युवक एक चारपहिया वाहन से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और सोनम को अपने साथ ले गए। सोनम के पिता मोहम्मद रशीद ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। हालांकि, दो दिन बीत जाने के बाद भी सोनम का कोई सुराग नहीं मिला है। शनिवार को परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एक विस्तृत शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत में कहा गया है कि सोनम को एक वैगनआर कार से ले जाया गया था। पिता ने इलाके के चार युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया है और आशंका जताई है कि इसमें उनके कुछ अन्य साथी भी शामिल हो सकते हैं। मोहम्मद रशीद ने अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों से तुरंत पूछताछ कर सोनम को ढूंढा जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवती के गुमशुदा होने की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोनम की तलाश जारी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *