हरदोई में रेलवे ट्रैक पर मिला मजदूर का शव:संडीला की ग्रीन प्लाईवुड फैक्ट्री में करता था काम, जांच में जुटी पुलिस

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरदोई में लखनऊ-मुरादाबाद रेल मार्ग पर दलेलनगर स्टेशन के पास एक मजदूर का शव मिला है। शव की पहचान संडीला औद्योगिक क्षेत्र स्थित ग्रीन प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने वाले महेश मिश्रा के रूप में हुई है। रेलकर्मियों की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शनिवार सुबह दलेलनगर रेलवे स्टेशन के निकट अप रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की जानकारी मिली। सण्डीला जीआरपी चौकी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। मृतक महेश मिश्रा ग्राम लालपुर भैंसरी, थाना टड़ियावां का निवासी था। सूचना मिलने पर महेश के परिजन मौके पर पहुंचे। सण्डीला जीआरपी चौकी प्रभारी सूरज कनौजिया ने बताया कि महेश मिश्रा संतोष मिश्रा के बेटे थे और संडीला की ग्रीन प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी करते थे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *