दूल्हे ने बारात निकलने से पहले जमा किया SIR फॉर्म:रामपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बढ़ी जागरूकता

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

रामपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। इसी क्रम में तहसील सदर के मनकरा गांव में एक दूल्हे ने निकाह के लिए बारात रवाना होने से पहले अपना एसआईआर फॉर्म जमा किया। यह घटना तब सामने आई जब राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के जिला महासचिव व प्रवक्ता काशिफ खां दूल्हे निज़ाम रज़ा को शादी की बधाई देने पहुंचे। निज़ाम रज़ा ने बारात ले जाने से पहले अपना एसआईआर फॉर्म जमा करने की इच्छा व्यक्त की। काशिफ खां ने तुरंत बीएलओ रामकिशोर को मौके पर बुलाया। ग्राम प्रधान सना काशिफ ने बताया कि बीएलओ ने निज़ाम रज़ा का एसआईआर फॉर्म सफलतापूर्वक जमा कर लिया है। प्रधान सना काशिफ ने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत में एसआईआर का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने बीएलओ रामकिशोर और सुपरवाइजर हरि राम के प्रयासों की सराहना की।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *