मैनपुरी में दो पक्षों में चले लाठी डंडे:गांव में तनाव का माहौल, मारपीट का वीडियो सामने आया

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

उत्तर प्रदेश के किशनी थाना क्षेत्र के नगला मनी गांव से एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो पक्ष आमने-सामने लाठी-डंडों से भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में महिलाएं और बच्चे भी हाथों में लाठियां लिए नजर आ रहे हैं, जबकि एक महिला हथौड़ा लेकर दूसरे पक्ष की ओर बढ़ती दिख रही है। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों ओर से बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और देखते ही देखते यह विवाद हिंसक रूप ले लिया। मारपीट की इस घटना को किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल होने लगा। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक जमकर हाथापाई और लाठीचार्ज जैसी स्थिति बनी रही। वीडियो में कई लोग चोटिल भी दिखाई दे रहे हैं, हालांकि किसी गंभीर चोट या अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। यह वायरल वीडियो अब स्थानीय पुलिस तक पहुंच चुका है। किशनी पुलिस ने बताया कि वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है और इसमें नजर आ रहे लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद संबंधित पक्षों के खिलाफ आवश्यक धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचें और मामले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *