अखिलेश बोले- दुबई हादसे से देश की छवि खराब हुई:कन्नौज में सरकार पर साधा निशाना, SIR को बताया वोट काटने की साजिश

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कन्नौज में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दुबई एयर शो में हुई घटना और सोशल इंपैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट (SIR) को लेकर सरकार की आलोचना की। अखिलेश ने कहा–दुबई एयर शो में भारतीय फाइटर प्लेन के क्रैश होने के सवाल पर कहा– इस घटना से देश की छवि खराब हुई है, जिसे सुधारने में 20 से 25 साल लग सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा अगर वे इस मुद्दे पर कुछ बोलेंगे तो उन्हें राष्ट्रद्रोही कहा जाएगा। शनिवार को शहर के आशा होटल में सपा नेता श्रीशंकर शर्मा उर्फ बंटी की बेटी वैष्णवी का विवाह समारोह था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव देर शाम अचानक इस समारोह में पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की और मीडियाकर्मियों से भी बातचीत की। अखिलेश यादव ने एसआईआर (SIR) को लेकर भी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इन दिनों सहालग का सीजन चल रहा है, लाखों शादियां होनी हैं और लोग व्यस्त हैं। ऐसे समय में एसआईआर कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को शादियों के समय की जानकारी रहती है और उसी दौरान एसआईआर शुरू करवा दिया जाता है। सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि इस एसआईआर के जरिए एक विधानसभा में 50 हजार वोट काटने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव जीतने के बाद भाजपा इस मॉडल को पूरे देश में लागू करना चाहती है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी द्वारा इसका विरोध करने का जिक्र किया, लेकिन उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार न होने पर चिंता व्यक्त की। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि सरकार बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, शिक्षा की कमी, मेडिकल कॉलेजों के संचालन में विफलता, जिला अस्पतालों में इलाज न मिलने और ठठिया मंडी के बंद होने जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए एसआईआर लेकर आई है। उनका आरोप है कि सरकार चुनाव तक लोगों को एसआईआर में उलझाकर रखना चाहती है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *