बेटी की विदाई से पहले जला दहेज का सामान:फतेहपुर में पिता ने एक युवक पर लगाया आग लगाने का आरोप

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

फतेहपुर में शादी के बाद विदाई से पहले घर पर रखा दहेज का सामान संदिग्ध परिस्थितियों में जल गया। लड़की के पिता ने गांव के एक युवक पर आग लगाने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नबीपुर गांव निवासी राम दयाल की 22 वर्षीय बेटी कल्पना देवी की शादी शुक्रवार, 21 नवंबर को हुई थी। शादी की रात ही देर रात करीब 2 बजे, उनके दूसरे घर में रखे दहेज के सामान में आग लग गई। आग से बेड, अलमारी सहित अन्य दहेज का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लड़की के पिता रामदयाल ने बताया कि वे लोग बेटी की शादी के कार्यक्रम में व्यस्त थे। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के प्रदीप यादव ने उनके दूसरे घर में रखे बेटी के दहेज के सामान में आग लगाई है। हुसैनगंज थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने जानकारी दी कि शनिवार को रामदयाल ने एक प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें उन्होंने 21 नवंबर को बेटी की शादी के दौरान दूसरे घर में रखे दहेज के सामान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने और प्रदीप यादव पर आग लगाने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *