लखनऊ में किरीट भाई महाराज की भागवत कथा शुरू:श्री खाटू श्याम मंदिर में साप्ताहिक कथा का पहला दिन

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ के बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन भागवताचार्य किरीट भाई महाराज ने श्रीमद्भागवत की महत्ता पर प्रकाश डाला। भागवताचार्य किरीट भाई महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सभी वेदों का सार है। इसे सुनने से मनुष्य तृप्त होता है और जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने बताया कि कथा सुनने या किसी भी शुभ कार्य को करने का परम उद्देश्य ईश्वर की प्राप्ति होता है। श्रीमद्भागवत कथा एक दिव्य ग्रंथ किरीट भाई महाराज ने कहा कि कथा स्थल में प्रवेश करने से पहले सांसारिक जीवन के दुखों और तकलीफों को भूलकर उस परमेश्वर का चिंतन-मनन करना आवश्यक है। उन्होंने श्रोताओं से आग्रह किया कि वे जिस उद्देश्य को लेकर कथा सुनने आते हैं, उसे अवश्य पूरा करें। महाराज ने आगे कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह जीवन को धर्म, कर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला एक दिव्य ग्रंथ है। मनुष्य अपने भीतर ईश्वर का वास समझने लगता है, तभी उसे जीवन का सच्चा आनंद प्राप्त होता है।कथा के प्रवक्ता अनुराग साहू ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी।इस अवसर पर मुख्य यजमान अतुल अग्रवाल, अनुराग साहू, पंकज, करिश्मा, विकास अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *