हरियाणवी बॉक्सर स्वीटी बूरा की इमोशनल पोस्ट:ब्रॉन्ज जीतकर लिखा- ये जानवरों, जुल्मों के आगे बेजुबान महिलाओं, मां के नाम; पति से विवाद के बाद कमबैक

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

दिल्ली में हुई वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल 2025 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद बॉक्सर स्वीटी बूरा ने इमोशनल पोस्ट की। इसमें मेडल को बेजुबान जानवरों, जुल्म सहने वाली महिलाओं और मां को समर्पित किया है। फेसबुक पर स्वीटी ने लिखा- “मेरा ये मेडल जानवरों और जुबान होते हुए भी जुल्मों के आगे बेजुबान हो जाने वाली महिलाओं के और मेरी मां के नाम।” इस पोस्ट की काफी लोगों ने सराहना की और मेडल जीतने पर बधाई भी दी। कई लोगों ने इस पोस्ट के लिए ट्रोल भी किया। दैनिक भास्कर एप से बातचीत में स्वीटी ने कहा- मैं इस पोस्ट के जरिए पॉजिटिविटी फैलाना चाहती हूं। महिलाओं को मजबूत बनाना चाहती हूं और उन्हें कहना चाहती हूं कि जीवन में आगे बढ़ो। आज भी हमारे समाज में महिलाओं को दबाया जाता है। सब कुछ सही होते हुए भी उन्हें बहुत कुछ सुनना पड़ता है। स्वीटी ने अपने पति कबड्डी के नेशनल प्लेयर रहे दीपक हुड्डा से विवाद के बाद घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों खिलाड़ियों के वैवाहिक जीवन में टकराव का मुद्दा सुर्खियों में रहा। इसके बाद स्वीटी ने बॉक्सिंग रिंग में वापसी का ऐलान किया था। अब यह उनका कमबैक है। वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में स्वीटी ने 75 किग्रा (मिडिलवेट) कैटेगरी में मेडल जीता। अब जानिए स्वीटी बूरा ने पोस्ट को लेकर क्या कहा… जानवरों को काटकर खाते हैं लोग
स्वीटी बूरा ने दैनिक भास्कर ऐप से बात करते हुए कहा कि आजकल लोग बहुत मतलबी हो गए हैं, सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं। जानवरों पर अत्याचार कर रहे हैं, उन्हें काटकर खा जाते हैं। जबकि जानवर तो हमारे सच्चे दोस्त होते हैं। एक समय था जब मुझे जानवरों ने बहुत सहारा दिया था। लोगों को उनके प्रति दया दिखानी चाहिए। जानवर इंसानों के प्रति बहुत वफ़ादार होते हैं और हमारी भावनाएं समझते हैं। जैसे कि अगर मेरी गाय दूध दे रही है तो उसे अपने पास रख लिया, और अगर दूध देना बंद कर दिया तो उसे घर से निकाल दिया। ऐसी क्रूरता कम होनी चाहिए, इसलिए मैंने पोस्ट में इसका जिक्र किया। महिलाओं को खड़े होकर आवाज उठाने चाहिए
स्वीटी ने आगे कहा कि दूसरा मैंने ये भी कहा है कि मैं उन महिलाओं के साथ हूं, जो अत्याचार के खिलाफ आवाज नहीं उठा पातीं। कई लड़कियां अत्याचार सहकर चुप रह जाती हैं, ये सोचकर कि कुछ समय बाद सब ठीक हो जाएगा। वो अपना सब कुछ त्याग देती हैं, लेकिन अत्याचार को सहने से वो खत्म नहीं होता, उसके खिलाफ खड़े होकर ही उसे खत्म किया जा सकता है। मेरा संदेश यही है कि महिलाओं को अत्याचार नहीं सहना चाहिए, उन्हें अपनी आवाज उठानी चाहिए। मैं जो भी मेडल जीत रही हूं, वो मेरी मां की वजह से
उन्होंने कहा कि तीसरा मैंने मां के बारे में लिखा है। उसमें मैं ये कहना चाहती हूं कि मेरी मां ने मुझे जन्म दिया और अब जो मेरे साथ हो रहा है, ये मेरा दूसरा जन्म है। अगर मेरी मां नहीं होती तो मैं होती ही नहीं। मैं जो भी मेडल जीत रही हूं, वो मेरी मां की वजह से है। मेरे साथ जो कुछ हुआ, उससे तो मैं खत्म ही हो चुकी थी। स्वीटी बूरा की फेसबुक पोस्ट … ट्रोलर को फॉलोअर्स ने दिया करारा जवाब
स्वीटी की पोस्ट पर यूजर्स ने बधाई दी। साथ ही उनके हौंसले की सराहना की। नवीन सांगवान नाम के यूजर ने कमेंट किया- “शरीफ और इज्जतदार महिलाओं को बेजुबान महिलाएं बोलती हैं। उन महिलाओं को कहना चाहती हैं कि वे भी घर का जुलूस निकालें। महिला में मेडल जीतने से ज्यादा अपना घर बसाने का हुनर होना चाहिए।” इस पर सुनील कुमार नाम के यूजर ने फटकारते हुए लिखा- “घर तो सब ही बसा लेते हैं। 140 करोड़ लोगों मे से कितने मेडल जीते लेते हैं। आपने या आपकी फैमिली में कोई खेला है कभी। नेशनल तक भी।” कबड्डी प्लेयर दीपक हुड्डा से शादी से लेकर विवाद तक की कहानी कबड्डी से शुरुआत, पिता के कहने पर बॉक्सर बनीं
स्वीटी बूरा मूल रूप से हिसार की हैं। पिता महेंद्र सिंह किसान हैं, जो अपने समय में नेशनल लेवल के बास्केटबॉल खिलाड़ी रहे। परिवार में खेल का माहौल होने के कारण स्वीटी बचपन से ही खेलों की ओर आकर्षित रहीं। वे राज्य स्तर की कबड्डी खिलाड़ी भी रहीं। साल 2009 में पिता के कहने पर स्वीटी ने कबड्डी छोड़कर मुक्केबाजी अपनाने का फैसला किया। शुरुआती दिनों में उन्होंने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के पास खेतों में बने अस्थायी अखाड़े में अभ्यास किया। आगे बेहतर प्रशिक्षण के लिए उन्हें हरियाणा से बाहर भी जाना पड़ा। उनकी छोटी बहन सिवी बूरा ने भी बाद में बॉक्सिंग को अपना करियर चुना। स्वीटी बूरा ने 7 जुलाई 2022 को प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा से विवाह किया। दीपक हुड्‌डा से मारपीट का स्वीटी का VIDEO सामने आया था
15 मार्च 2025 को स्वीटी और दीपक हिसार के महिला थाने में पहुंचे थे। यहां स्वीटी ने दीपक हुड्‌डा से मारपीट की थी। उन दिनों मारपीट का वीडियो भी सामने आया था। सदर थाना पुलिस ने दीपक की शिकायत पर स्वीटी, उनके पिता और मामा पर केस दर्ज किया था। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद स्वीटी ने कहा था- दीपक ने मुझे फोन में कुछ दिखाने के लिए अपने पास बुलाया था। स्वीटी बूरा के अचीवमेंट्स के बारे में जानिए… ————————— ये खबर भी पढ़ें…. बॉक्सर स्वीटी बूरा का पति से मारपीट का VIDEO:पुलिस थाने में कुर्सी से उठी, दीपक हुड्‌डा का गला दबाया; पहले कहा था- मारपीट नहीं हुई
हिसार की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा ने महिला पुलिस थाने में पति और इंडियन कबड्‌डी टीम के पूर्व कैप्टन दीपक हुड्‌डा से मारपीट की थी। 15 मार्च को हुई इस घटना का डेढ़ मिनट का वीडियो सोमवार को सामने आया। इसमें स्वीटी थाने में सबकी मौजूदगी में दीपक का गला दबा रही हैं। उन्हें पकड़कर झिंझोड़ रही हैं। (पूरी खब पढ़ें)

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *