वर्ल्ड चैंपियन हरमन ने पुराने दिन याद किए:बोलीं- सब जज करते थे, उन्हें इग्नोर करो, आगे बढ़ो, मेहनत किसी भी राय से बड़ी होती है

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब के मोगा की रहने वाली इंडियन विमन क्रिकेट टीम की वर्ल्ड चैंपियन कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने टूर्नामेंट के बाद अपने टीम में सिलेक्शन के पुराने दिनों को याद किया। टूर्नामेंट की थकान उतारने के बाद उन्होंने महारानी वेब सीरीज देखी। जिसके बाद इंस्टाग्राम पर अपने एक्सपीरियंस शेयर किए। हरमन ने कहा कि मैं पहले दिन ड्रेसिंग रूम में काफी डरी थी। लोग आपको जज कर रहे थे। वो करेंगे ही। उनको इग्नोर करो, आगे बढ़ो और अपना बेस्ट करो। हमेशा वही करना चाहिए, जो आप करना चाहते हो। हरमन ने इसे की अपना सक्सेस मंत्र बताया। हरमन ने कहा कि मेहनत किसी भी राय से बड़ी होती है। डरे नहीं बल्कि डटे रहें, आपको कामयाबी जरूर मिलेगी। बता दें कि इंडियन विमन क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए विमन वनडे वर्ल्ड कप- 2025 जीता। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया। यह भारत का पहला वर्ल्ड कप खिताब है। विनर टीम की अगुआई हरमनप्रीत ने ही की थी। हरमनप्रीत ने बताईं अपने एक्सपीरियंस की 4 अहम बातें पिता बोले-हरमन का पहला कपड़ा बैट वाली टीशर्ट
वर्ल्ड कप जीत के बाद हरमनप्रीत के पिता ने कहा की बेटी का जन्म ही क्रिकेट के लिए हुआ है। भगवान ने उसे खेलने के लिए ही भेजा था। जब बेटी का जन्म हुआ तो उसे पहनाने के लिए कपड़े मांगे गए। मुझे कुछ नहीं सूझा तो मैंने एक शर्ट दे दी। कुदरती उस पर बैट का निशान था। भगवान ने तभी इशारा दे दिया था, ये तो हमें आज पता चला है। टीशर्ट पर बैट के साथ लिखा था गुड बैटिंग
हरमनप्रीत के पिता, हरमंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि बेटी को जो पहली टी-शर्ट पहनाई गई, उस पर बैट के निशान के साथ एक लाइन भी अंग्रेजी में लिखी थी, वह थी गुड बैटिंग। भगवान का दिया यह छोटा सा तोहफा अब पूरे हुए सपने जैसा बन गया है। हरमनप्रीत ने उस पहली टी-शर्ट के 36 साल बाद भारतीय क्रिकेट में इतिहास रच दिया। बेटी ने इस जीत को सालों की मेहनत के बाद हासिल किया है। यह सिर्फ एक ट्रॉफी से कहीं अधिक है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *