सास के साथ नहीं रहना चाहती बहू:इकलौता बेटा मां को छोड़ने को नहीं है तैयार, आगरा परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा मामला

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मथुरा के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर परिवार का मामला शनिवार को आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। बहू द्वारा सास के साथ रहने से इनकार और पति पर अलग रहने का दबाव डालने को लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा है। मामला बढ़कर मारपीट और थाने तक पहुंचा, जिसके बाद इसे काउंसलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया। परिवार परामर्श केंद्र में इन दिनों अजीबो-गरीब घरेलू विवाद सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सास-बहू संबंधों से जुड़ा सामने आया है, जिसमें बहू अपनी सास के साथ रहने से साफ इनकार कर रही है और पति पर अलग रहने का दबाव बना रही है। जानकारी के अनुसार, मथुरा निवासी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की शादी वर्ष 2023 में आगरा के सदर क्षेत्र की युवती से हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा। इसी बीच दंपति को एक संतान भी हुई। परिवार में पति, उसकी मां और अब बहू-बच्चा ही रहते हैं। कुछ महीनों बाद विवाहिता ने सास के साथ रहने पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी और लगातार अलग मकान में रहने की मांग करने लगी। पति ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह किसी भी हालत में अपनी मां को अकेला नहीं छोड़ सकता। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो आगे चलकर रोजाना के झगड़े और हाथापाई तक पहुंच गया। विवाद बढ़ने पर विवाहिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण को परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया। परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलरों ने दोनों पक्षों की बात सुनी और समझाने का प्रयास किया। पत्नी से भी समझाइश की गई कि वह सास के साथ मिलकर परिवार को संभाले, लेकिन वह किसी भी हालत में सास के साथ रहने को तैयार नहीं हुई। वहीं पति का कहना है कि जिस मां ने उसे जन्म दिया और पाला-पोसा, उसे छोड़ना उसके लिए संभव नहीं है। परिवार परामर्श केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कुल 68 दंपतियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। इनमें से 10 दंपतियों के बीच समझौता करवाने में सफलता मिली, जबकि 20 मामलों में कोई समाधान न निकलने पर फाइलें बंद कर दी गईं। बाकी मामलों में अगली तारीख दी गई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *