ज्वेलरी शॉप चोरी के दो फरार चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार:एक के पैर में लगी गोली, अवैध तमंचा बरामद

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मऊ जिले में ज्वेलरी शॉप और ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी के दो फरार आरोपी रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गए। मुठभेड़ के दौरान एक चोर के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से अवैध तमंचा बरामद किया है। यह घटना बीते 16 नवंबर को थाना सरायलखंसी क्षेत्र के सरवां बाजार में हुई थी। चोरों ने एक सुनार की दुकान और ग्राहक सेवा केंद्र का शटर तोड़कर चोरी को अंजाम दिया था। इस चोरी का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में 23 नवंबर को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन दो आरोपी फरार चल रहे थे। सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फरार आरोपी फिर से चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर गश्त कर रही टीम ने संदिग्ध लगने पर आरोपियों से पूछताछ करने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसके दूसरे साथी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पास से अवैध असलहा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों शातिर चोर शाहजहांपुर जिले के रहने वाले हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *