चंडीगढ़ शिकायतकर्ता के गैरहाज़िरी जमानती वारंट जारी:1 करोड़ लूटकांड मामला, 8 दिसंबर को पेश होने के आदेश, पुलिस चौकी में थर्ड डिग्री टॉर्चर किया

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ के चर्चित 1 करोड़ रुपए वाले बर्खास्त सब-इंस्पेक्टर नवीन फोगाट लूटकांड मामले में जिला अदालत ने बठिंडा के शिकायतकर्ता संजय गोयल के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए हैं। अदालत ने कहा कि बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद शिकायतकर्ता कोर्ट में पेश नहीं हो रहे, जिसे कोर्ट ने गंभीर माना है। अब उन्हें 8 दिसंबर को हर हाल में कोर्ट में हाज़िर होना पड़ेगा।। पुलिस चौकी में थर्ड डिग्री टॉर्चर किया फोगाट ने आरोप लगाया था कि 2 साल पहले जब उसने अदालत में सरेंडर किया, तो पलसोरा पुलिस चौकी में डीएसपी विर्क, जांच अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे बुरी तरह पीटा। उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें तक आई थीं। इसी दौरान डीएसपी विर्क की मौजूदगी साबित करने के लिए उसने उनकी मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल मांगी थी। इससे पहले निचली अदालत ने भी उसकी अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद फोगाट ने सेशंस कोर्ट में अपील की, लेकिन यहां भी उसे राहत नहीं मिली। चंडीगढ़ में हुई थी 1 करोड़ की लूट मामला करीब 4 अगस्त 2023 का है। बठिंडा के कारोबारी संजय गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 500-500 के नोटों में रखे 1 करोड़ रुपए बदलने के लिए मोहाली के एयरो सिटी आए थे। उनके जानकार ने उन्हें आश्वासन दिया था कि यह राशि 2000 के नोटों के साथ बदली जाएगी और इसके बदले 5% कमीशन मिलेगा। शिकायतकर्ता के अनुसार, मोहाली में कुछ लोगों से मिलने के बाद वह उनके साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-40 तक आ पहुंचे। कुछ देर बाद वे लोग वहां से चले गए, लेकिन तभी तीन अन्य लोग वहां पहुंच गए।इनमें से एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था। इन लोगों ने उन्हें धमकाया और उनकी कार में रखे 1 करोड़ रुपए के नोटों से भरा बैग उठाकर अपनी गाड़ी में डाल लिया और मौके से फरार हो गए। अगले दिन शिकायत की तो सामने आया पुलिस कर्मियों का नाम घटना के अगले दिन जब वह शिकायत देने थाना पहुंचे तो उन्हें पता चला कि इस लूट में उसी थाने में तैनात कई पुलिसकर्मियों की भूमिका सामने आई है। लूटकांड में इन लोगों के नाम आए सामने घटना में शामिल बताए गए लोगों में उस समय के एडिशनल SHO इंस्पेक्टर नवीन फोगाट, कांस्टेबल शिव कुमार, कांस्टेबल वरिंदर सिंह और एक प्राइवेट व्यक्ति वजिंदर सिंह गिल का नाम सामने आया था।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *