हरियाणा DGP का चौकी इंचार्ज से ADGP रैंक को संदेश:गैंग शैली प्रमोट करने वाले गवैयों को अपराधी की तरह देखें, बैन हैं बदमाशी वाले गाने

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा DGP ओपी सिंह ने रविवार सुबह चौकी इंचार्ज से ADGP रैंक के अधिकारियों को चिट्‌ठी लिखी है। चिट्‌ठी में ऑपरेशन ट्रैकडाउन की सफलता के साथ-साथ हरियाणा से गैंग कल्चर को पूरी तरह से खत्म करने की बात कही गई है। हरियाणा DGP की चिट्‌ठी में खास बात ये कही गई है कि अब हरियाणा में पैसे और हनक के चक्कर मेंं गैग जीवन-शैली को म्यूजिक और वीडियो के जरिए युवाओं में प्रचारित करने वाले गवैयों को अपराधी की तरह ही देंखे। उनके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई करें। ये वो लोग हैं, जो युवाओं को दी गई माता-पिता की सीख, शिक्षकों की पढ़ाई और समाज के अनुशासन को मिनटों में हवा कर देते हैं। DGP के पत्र की 3 अहम बात.. ध्वस्त करना है पूरा इको सिस्टम : DGP ने लिखा है कि आपको इनके पूरे इको सिस्टम को ध्वस्त करना है। जो इनकी काली कमाई को संभालते हैं, हथियार सप्लाई करते हैं, छिपने की जगह देते हैं। इनके पक्ष में सोशल मीडिया और आमजन में इनकी हवा बनाते हैं। उनके खिलाफ लगातार कानून अनुसार कार्रवाई रहते रहें। मुट्‌टीभर हैं रंगदार और कट्‌टाबाज: ये कभी नहीं खत्म होने वाला काम है। ये हम सबका सौभाग्य है कि सभ्यता की बर्बरता के खिलाफ इस लड़ाई में हम अग्रिम मोर्च पर हैं। हमारा तंत्र बड़ा है और कट्‌टापंथी और रंगदार मुट्‌ठीभर हैं। इधर-उधर भागते रहते हैं। इनको नाथने की पूरी क्षमता, इच्छा शक्ति और कानूनी ताकत हमारे पास है। जीत हमारी नियति है। जेल भेजकर नाखून-दांत तोड़े : ऐसे 250 से अधिक कट्‌टा-रिवाल्वर-पिस्तौल और 300 से अधिक कारतूस बरामद किए हैं। उन्हें जेल भेजकर आपने उनके नाखून-दांत तोड़ दिए हैं। इनमें से सवा सौ ने तो हथियार खरीदा ही था, क्योंकि उन्होंने अपने शिकार से फौरन दुश्मनी निकालनी थी।
आप भी ऐसा सोचें : आपने गुरु गोबिंद सिंह की वाणी तो सुनी ही होगी। चिड़िया नाल मैं बाज लड़ावां, गीदड़ा नूं मैं शेर बणावां, सवा लाख से एक लड़ावां, तां गोबिंद सिंह ना धरावां। ऐसा ही सोचें, ईश्वर आपको मिशन में कामयाब करे। हरियाणा में बैन हो चुके हैं बदमाशी वाले गाने हरियाणा में गन कल्चर को प्रमोट करने वाले गानों को बैन करने किया जा रहा है। अब तक 9 सिंगर के 30 से अधिक गानों को बैन किया जा चुका है। सबसे अधिक गाने हरियाणा सिंगर मासूम शर्मा के हुए हैं। हरियाणा में जिन कलाकारों के गाने अब तक बैन हुए हैं, उनमें मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया, गजेंद्र फौगाट, सुमित पारता, हर्ष सिंधु, राज मावर, मनीषा शर्मा, अंकित बालियान,कुलबीर दनौदा उर्फ केडी शामिल हैं। थार-बुलेट के बयान से भी चर्चा में रहे हैं DGP
DGP ओपी सिंह ने गुरुग्राम में बयान दिया था कि ” पुलिस सारी गाड़ियों को नहीं पकड़ेगी केवल थार और बुलेट वालों को पकड़ेंगे। थार और बुलेट से सारे बदमाश चलते हैं। जिस तरह की गाड़ी का चॉइस है वो माइंड सेट शो करता है। थार लेंगे स्टंट करेंगे। हमारे एक एसीपी का बेटा था, थार चढ़ा दी उसने किसी पर। अब रिक्वेस्ट कर रहा है, हमारे बेटे को छोड़ो जी। हमने पूछा किसके नाम से थार है। बोला हमारे नाम से, मैंने कहा तू ही बदमाश है। लिस्ट निकालें कि पुलिस के कितने लोगों के पास थार होगी। जिसके पास भी थार होगी दिमाग घुमा हुआ होगा उसका। थार गाड़ी नहीं है एक स्टेटमेंट है, कि हम ऐसे हैं। ठीक है भुगतो जी। दोनों मजे थोड़ा ना होंगे, दादागिरी भी हो और फंसे भी ना, दोनों कैसे होगा”।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *