प्रतापगढ़ में चुनावी रंजिश में सपा नेता ने की फायरिंग:पूर्व प्रधान के एक बेटे की मौत, दूसरा गंभीर; चुनावी रंजिश चल रही थी

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

प्रतापगढ़ में शनिवार रात चुनावी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। सपा नेता और उसके भाई ने फायरिंग कर दी। इसमें पूर्व प्रधान के बेटे के गले में गोली लगने से मौत हो गई। जबकि उसके भाई की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद गांव में तनाव है। पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस ने सपा नेता और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सरियावा गांव का है। यहां के 2 परिवारों के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चल रही है। शनिवार रात करीब 9 बजे दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। फिर मारपीट और फायरिंग होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- गोलीबारी में पूर्व प्रधान गुड्डू के बेटे मोहम्मद फुरकान (20) को गले में गोली लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके भाई एहतेशाम उर्फ साहिल भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण दोनों घायलों को कुंडा सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने फुरकान को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल साहिल को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया गया। युवक की मौत के बाद अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई और परिजनों ने पुरानी रंजिश को हमले का कारण बताया। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार, फुरकान और आरोपी तनवीर के बीच पिछले कई महीनों से पुरानी रंजिश चल रही थी। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार झगड़े और मनमुटाव की घटनाएं सामने आई थीं। शनिवार रात बच्चों के बीच हुए विवाद ने इस पुरानी रंजिश को फिर से भड़का दिया। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आरोपी सपा नेता तनवीर मिल्की और उसके भाई सोहराब को गिरफ्तार कर लिया है।हत्या में इस्तेमाल किया गया लाइसेंसी बंदूक भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
मृतक फुरकान के चाचा मोहम्मद अख्तर ने बताया कि समाजवादी पार्टी के जिला सचिव तनवीर मिल्की ने हमें धमकी दी थी। हम लोग बाहर खड़े थे, तभी तनवीर अपने भाई सोहराब के साथ आया। उसने फुरकान और साहिल पर फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय और कुंडा कोतवाल अवन दीक्षित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है। ————————– ये खबर भी पढ़िए… कश्मीर से आए फौजी समेत 3 दोस्तों की मौत, अमेठी में 100 की स्पीड में बुलेट ट्रक में टकराई अमेठी में ट्रक और बुलेट की टक्कर हो गई। हादसे में फौजी समेत तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों शादी समारोह से लौट रहे थे। बुलेट की स्पीड 100 के करीब थी। ट्रक सड़क पर खड़ा था।उन्होंने बचने के लिए बुलेट की ब्रेक मारी, लेकिन ट्रक से टक्कर हो गई। पूरी खबर पढ़िए…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *