पंचकूला में कॉलेज स्टूडेंट से फ्रॉड:क्रेडिट कार्ड से गलत रकम कटी, शिकायत के लिए वेबसाइट पर गया तो 43 हजार गए

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा के पंचकूला में कॉलेज स्टूडेंट के साथ 43 हजार रुपए का फ्रॉड हो गया। साइबर थाना पुलिस पंचकूला ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उनकी जांच चल रही है। पंचकूला के सेक्टर-3 निवासी युगवीर ने बताया कि वह चंडीगढ़ के एसडी कालेज में बीए थर्ड ईयर का स्टूडेंट है। उसके पास एक्सिस क्रेडिट कार्ड है। उसने पास 2492 रुपए कटने का मैसेज आया था, जबकि उसने ट्रांजेक्शन नहीं की। उसने एक्सिस मैनेजर से बात की। मैनेजर ने एक वेबसाइट बताई, जहां पर शिकायत दर्ज करवानी थी। शिकायत के लिए उसने अपने जानकारी वेबसाइट पर डाली तो उसके खाते से 43 हजार रुपए कट गए।
चल रही है जांच : SI करनैल सिंह ​​​साइबर थाना के जांच अधिकारी SI करनैल सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जिन खातों में पैसे गए हैं, बैंक से उनका रिकॉर्ड लिया जा रहा है। जांच के बाद जल्द ही आरोपी को ट्रैस कर लिया जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *