सैफई में मुलायम सिंह यादव की जयंती:'एक शाम नेताजी के नाम' कार्यक्रम में अखिलेश यादव भी हुए शामिल

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

समाजवादी आंदोलन के मसीहा, पूर्व रक्षा मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर शनिवार को इटावा के सैफई में विशेष कार्यक्रम “एक शाम नेताजी के नाम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेताजी के संघर्ष, व्यक्तित्व और जनसेवा के सिद्धांतों को याद करते हुए भावनात्मक माहौल देखने को मिला। साबरी ब्रदर्श टीम ने मंच से प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रसिद्ध साबरी ब्रदर्स ने नेताजी से जुड़े गीतों और सूफी कलामों की प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें सुनकर सभा में मौजूद लोग भावुक हो उठे। उनकी सुरमयी प्रस्तुति ने कार्यक्रम को भक्ति और सम्मान की अनुभूति से भर दिया। 5 तस्वीरें देखिए… इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, विधायक आशु मलिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे सैफई स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित होना था, लेकिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लखनऊ से देर से पहुंचने के चलते कार्यक्रम रात 9 बजे शुरू हुआ। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा कम नहीं हुई। कार्यक्रम के अंत में नेताजी के विचारों व आदर्शों को आगे ले जाने और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *