बदायूं जिले के बिल्सी नगर में एक ईंट भट्टे पर काम कर रहे लोगों के बीच रविवार सुबह अचानक आसमान से बर्फ की एक बड़ी सिल गिरी। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया और वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। दिधोनी निवासी वीर सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर 8 स्थित बाबा भट्टे पर ईंट पाथ रहे थे। तभी यह घटना हुई। इस दौरान नंदनी, सोमेंद्र, काजल, पूनम और संगीता नामक श्रमिक बर्फ की सिल की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। सोमेंद्र यादव ने जानकारी दी कि बर्फ की सिल इतनी तेज़ी से गिरी कि उसके कई टुकड़े दूर तक बिखर गए। घटना की खबर फैलते ही मौके पर बर्फ की सिल देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह बर्फ की सिल आसमान से ही गिरी है, जिससे सभी हैरान हैं।
बदायूं में ईंट-भट्टे पर गिरी बर्फ की बड़ी सिल्ली:काम कर रहे लोग बाल-बाल बचे, दूर तक बिखरे टुकड़े
📅 Published: November 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
