मैनपुरी में सिटी एसपी अरुण कुमार सिंह ने देर रात पुलिस बल के साथ शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दिल्ली में हुए धमाके के बाद पुलिस सतर्कता बरत रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। सिटी एसपी अरुण कुमार सिंह ने शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। उन्होंने सभी चौक प्रभारियों को निर्देश दिए कि रात 10 बजे के बाद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने भी सभी चौकी प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त जारी रखने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी छोटी-मोटी घटना की जिम्मेदारी चौकी प्रभारी और क्षेत्र में गश्त करने वाली कोबरा टीम की होगी। उन्होंने कहा कि अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को तत्पर रहना चाहिए और लगातार भ्रमण करते रहना चाहिए।
मैनपुरी में सिटी एसपी ने सुरक्षा का जायजा लिया:दिल्ली धमाके के बाद पुलिस बल के साथ सड़कों पर भ्रमण
📅 Published: November 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
