प्रयागराज में ट्रक-बाइक टक्कर में दो की मौत, दो घायल:सोरांव थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सोरांव थाना क्षेत्र के बरजी गांव के पास रविवार सुबह एक ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान सरायदत्ते निवासी अमृतलाल और विनोद के रूप में हुई है। वहीं, सराय दीना निवासी दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को रोक लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *