एटा में मंदबुद्धि महिला का शव पेड़ पर मिला:पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच शुरू की

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

एटा के सकीट थाना क्षेत्र के मलीगांव में एक 36 वर्षीय विवाहिता का शव जामुन के पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। क्षेत्राधिकारी सकीट कृतिका सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतका की पहचान गीतम सिंह की पत्नी रोशनी (36) के रूप में हुई है। वह शनिवार देर शाम से अपने घर से लापता थी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद उसका शव गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर लटका हुआ मिला। मृतका के ससुर राजपाल ने बताया कि रोशनी मंदबुद्धि थी और पहले भी एक बार तालाब में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। उन्होंने यह भी बताया कि उनका बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। दीपावली पर घर आने के बाद से रोशनी अपने बच्चों के साथ अलग रह रही थी। रोशनी के चार बच्चे हैं और उसका मायका औंछा में है। सकीट थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि घटना के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *