इकलौते बेटे का शव क्लच वायर से लटका मिला:नाश्ता कर घर से निकला था रविंद्र, दो बेटों की पहले हो चुकी है मौत

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सुलतानपुर के कोतवाली देहात के बरुई गांव में रविवार दोपहर राजाराम के इकलौते बेटे रविंद्र का शव बभनगंवा के निकट एक बाग की झाड़ियों में क्लच वायर से लटका मिला। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। रविंद्र सुबह नाश्ता कर घर से निकला था। उसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। अनहोनी की आशंका के चलते जब वे उसे ढूंढते हुए बाग में पहुंचे, तो उसका शव पेड़ से लटका हुआ पाया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। देहात कोतवाल अखंडदेव ने बताया कि पुलिस मामले में विधिक कार्यवाही कर रही है। माना जा रहा है कि परिवार में किसी कहासुनी के बाद रविंद्र घर से क्लच वायर लेकर चला गया था। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। राजाराम के लिए यह तीसरी बड़ी त्रासदी है। दस साल पहले तक उनके तीन बेटे थे। आठ साल पहले उनके एक बेटे सुरेंद्र की वाराणसी फोरलेन बनते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद छह साल पहले दूसरे बेटे की बीमारी से मृत्यु हो गई थी। अब इकलौते बचे बेटे रविंद्र की भी मौत हो गई है, जिससे माता-पिता गहरे सदमे में हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *