सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए:मुगलसराय में दवा व्यापारी की हत्या के बाद परिजनों से मिले

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंदौली जिले के मुगलसराय कस्बा में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने दौरा किया। उन्होने बदमाशों के गोली से मृत हुए दवा व्यापारी रोहितास पाल उर्फ रोमी पाल के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने घटना को लेकर परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के सरकार में व्यापारी, किसान, मजदूर और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा के लोग केवल भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह करते हैं। इनके पास लोगों की सुरक्षा को लेकर कोई रोडमैप नहीं हैं। क्योकि ज्यादातर अपराधी भाजपा सरकार के संरक्षण में आपराधिक कार्यो को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुगलसराय में दवा व्यापारी रोहितास पाल की हत्या की घटना से लोग काफी दहशत में हैं। चंदौली के अलावा पूरे प्रदेश में दवा व्यापारी के हत्या की घटना चर्चा का विषय बन गई हैं। भाजपा सरकार जीरो टालरेंस की बात करती हैं, लेकिन मुगलसराय के अलावा प्रदेश के हर शहर का दबा कुचला, व्यापारी, किसान, महिलाएं इनके आतंक से परेशान हैं। कहा कि पुलिस प्रशासन के लोग सत्ताधारी दल के दवाब में काम कर रहा हैं। प्रदेश में कई घटनाएं ऐसी भी सामने में आई हैं। जिसमें मुख्य आरोपी को बचाने के चक्कर में पुलिस के द्वारा मामले को डायवर्ट कर दिया जाता हैं। कही न कही मुगलसराय के रोहितास पाल के हत्या की घटना में ऐसा ही संदेह हो रहा हैं। उन्होने कहा कि चंदौली में एक माह में दर्जनों घटनाएं हुई हैं। लेकिन आपराधी आज भी खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं। ऐसे में सरकार में बैठे लोगों से आम जनता को कोई उम्मीद नहीं हैं। लेकिन विपक्ष में सपा के कार्यकर्ता आमजन की बात को उठाने के लिए कटिबद्ध हैं। इस दौरान विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, सांसद वीरेंद्र सिंह, विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, पूर्व विधायक मनोज सिंह, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर आदि मौजूद रहें।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *