औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के उमरी गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव रविवार को गांव की एक बगिया में पेड़ से लटका मिला। वह दो दिन पहले घर से गायब था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। युवक की शादी पांच महीने पहले ही हुई थी। मृतक की पहचान उमरी गांव निवासी हरिकिशन बाथम के 25 वर्षीय पुत्र राम सिंह के रूप में हुई है। राम सिंह खेती का काम करता था। ग्रामीणों के अनुसार, राम सिंह को शराब पीने की लत थी, जिसके कारण परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले ही वह अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ आया था। रविवार सुबह राम सिंह का शव गांव की बगिया में एक पेड़ पर मफलर से बने फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दिबियापुर थाना प्रभारी रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
औरैया में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:बगिया में पेड़ पर लटका मिला शव, दो दिन से था गायब, 5 माह पहले हुई थी शादी
📅 Published: November 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
