साथी की पिटायी के विरोध में डॉक्टर्स सड़क पर उतरेंगे:प्रयागराज के नाजरेथ हास्पिटल में डॉ. आरपी शुक्ला के साथ हुई थी घटना, AMA ने की बैठक

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

प्रयागराज में नाजरेथ हास्पिटल के सीनियर फीजिशियन डॉ. आरपी शुक्ला को शनिवार को बुरी तरह से मारा पीटा गया। इस घटना के बाद AMA (इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन) आगे आ गया है। घटना के दूसरे दिन ही संडे को एसोसिएशन से जुड़े शहर के डॉक्टरों ने बैठक की। बैठक में इस घटना की निंदा की गई। निर्णय लिया गया कि दोषियों पर यदि एक्शन नहीं होता है तो डॉक्टर्स सड़क पर उतरेंगे। डाॅक्टरों ने डॉ. आरपी शुक्ला से भी मुलाकात की और पूरी जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल में एएमए के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार मिश्रा, सचिव डॉ. आशुतोष गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनिल शुक्ला, डॉ. आशीष टंडन, डॉ. उत्सव सिंह समेते अन्य रहे। डॉ. आरपी शुक्ला ने बताई आपबीती डॉ. आरपी शुक्ला ने अपने साथ हुई घटना की पूरी जानकारी एएमए के पदाधिकारियों को दी। मैं शनिवार को अपनी ओपीडी में बैठकर मरीज देख रहे थे। इसमें कुछ लोग आए और सीधे ओपीडी में घुस गए। अंदर से बंद कर करीब 4 मिनट तक हमें मारते पीटते रहे। गला दबाकर मारते रहे लगा कि मेरी हत्या कर देंगे। पता चला कि उसमें एक व्यक्ति था जो 23 अक्टूबर को अपनी पत्नी को दिखाने के लिए आया था। वह 26 तक यहां भर्ती थी। पेट में कैंसर या टीबी होने की जांच के लिए हमने गैस्ट्रोलाजिस्ट के लिए रेफर किया था। वह लोग 27 अप्रैल को यहां से डिस्चार्ज कराके ले गए। बाद में पता चला कि 5 दिन भर्ती रहने के बाद मेदांता लखनऊ में महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद यह लोग मेरे ऊपर आरोप प्रत्यारोप करने लगे। कल नाजरेथ हास्पिटल में बंद रहेगी ओपीडी सेवाएं नाजरेथ हास्पिटल के डायरेक्टर फादर विपिन डिसूजा ने कहा, डॉ. आरपी शुक्ला वर्षों से यहां मरीजों को सेवाएं दे रहे हैं। रिटायर होने के बावजूद भी वह यहां पर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। उनके साथ इस तरह की घटना की गई है। इसे हमारे डॉक्टर सहमे हुए हैं। बता दें इस घटना के विरोध में कल सोमवार को नाजरेथ हास्पिटल की ओपीडी सेवाएं बंद कर डॉक्टर व अन्य स्टाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *